सूत्रों का कहना है कि इसमें अधिकतर जिलों में ड्यूटी सही मिली है। हालांकि अभी एक दर्जन से अधिक जिलों की रिपोर्ट नहीं आई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान ही कुछ जिलों से शिकायत मिली थी, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि संबंधित जिलों की विस्तृत जांच कराई जाए।
उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत जिलों में होमगार्ड की ड्यूटी को सत्यापित किया जा चुका है। इनके मानदेय देने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिन जिलों में सत्यापन की कार्रवाई पूरी नहीं हुई वहां के जांच अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द सत्यापन की कार्रवाई पूरी करें।