फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में युवती की मौत मामले में जांच शुरू, अपर मुख्य सचिव ने मांगा पूरा विवरण

Fri, 20 Nov 2020 07:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में माह भर पहले युवती की मौत मामले चिकित्सा शिक्षा विभाग नए सिरे से जांच कराने जा रहा है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने फाइल तलब की है।

विज्ञापन


लोहिया संस्थान में भर्ती आदिल नगर निवासी 21 वर्षीय युवती की 26 अक्टूबर को मौत हो गई थी। युवती के पिता जेबी सिंह ने आरोप लगाया था कि 25 अक्टूबर की रात उनकी बेटी की हालत खराब हुई। वह नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों से लगातार गुहार लगाते रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

26 अक्टूबर को सुबह जब चिकित्सक देखने आए तो युवती की मौत हो गई। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से की। इस दौरान भाजपा से जुड़े कई नेताओं ने भी विरोध जताया। मामला गरमाता देख चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने 18 नवंबर को मामले से जुड़ी फाइल तलब की है। उन्होंने लोहिया संस्थान से भी पूरा विवरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इस मामले में लोहिया संस्थान प्रशासन ने भी एक जांच कमेटी गठित की है। संस्थान प्रशासन ने लापरवाही होने से इनकार किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें