फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गंगौली में जांच शुरू, प्रथम दृष्टया मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र की गंगौली ग्राम पंचायत में प्रधान व पंचायत सचिव पर लगे 60 लाख की हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को सहायक निदेशक बचत मोहन त्रिपाठी व अधिशासी अभियंता सिंचाई की टीम गांव पहुंची। चर्चा है कि जांच में प्रथम दृष्टया बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम ने पंचायत भवन में पंचायत सचिव, प्रधान व शिकायतकर्ताओं के सामने जांच शुरू की। टीम ने सबसे पहले विकास कार्यों के अभिलेखों का निरीक्षण किया। अभिलेखों में दर्ज नाली, इंटरलाॅकिंग, हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर की जांच की। जांच के दौरान दो हैंडपंप खराब मिले। शिकायतकर्ता की मानें तो कागजों में दर्ज नालियां भी मौके पर नहीं मिलीं। कई विकास कार्यों का एमबी व इस्टीमेट भी नहीं मिला। जांच टीम ने एक-एक कर खामियों को रजिस्टर में अंकित किया है। इस दौरान बीडीओ कामरान नोमानी भी मौजूद रहे। सहायक निदेशक ने बताया कि जांच में कुछ गड़बड़ी मिली हैं। जल्द ही जांच पूरी करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें