फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेम प्रसंग और रंजिश की दिशा में छानबीन

Wed, 28 May 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग और रंजिश की दिशा में छानबीन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के सकरा गांव के पास जेसीबी से कुचलकर चालक राज कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है। हालांकि हत्यारों का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रंजिश और प्रेम प्रसंग की दिशा में छानबीन की जा रही है। राज के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। राज की जिन लोगों से फोन पर बात हुई थी, उनका ब्योरा निकाला जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राज कश्यप की रविवार रात में हत्या कर दी गई थी। शव जेसीबी के पंजे से दबा दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर छह जगह चोट के निशान मिले हैं। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लोडर से दबाकर मारने की पुष्टि हुई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जमीन विवाद की दिशा में भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें