फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटका मिला डिलीवरी बॉय का शव

Wed, 28 May 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला डिलीवरी बॉय का शव
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर के मुल्लाहीखेड़ा गांव में रहने वाले रविंद्र कुमार राजपूत (20) का शव मंगलवार सुबह अनौरा गांव में पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। कंधे पर बैग टंगा था। लोगों की सूचना पर सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। रविंद्र के मोबाइल पर घंटी बजी तो पुलिस ने कॉल रिसीव की। कॉल मृतक के भाई गोंडा के उरई बेगम गांव निवासी रिंकू की थी।
विज्ञापन


रिंकू के मुताबिक रविंद्र का सरोजनीनगर के अनौरा में ढाबा था। सप्ताह भर पहले वह गांव चला गया था। लौटने के बाद निजी कंपनी में डिलीवरी का काम करने लगा था। सोमवार शाम छोटे भाई धर्मेंद्र को दिल्ली जाना था। रविंद्र उसे छोड़ने चारबाग स्टेशन गया, पर लौटा नहीं था। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति का कहना है कि रविंद्र ने आत्महत्या की है, पर कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें