फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया के कोविड अस्पताल में दुष्कर्म की जांच करने पहुंची पुलिस, खंगाले सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ के लोहिया संस्थान के कोविड अस्पताल (मातृ-शिशु रेफरल हॉस्पिटल) में भर्ती महिला मरीज के साथ दुष्कर्म के आरोप के मामले की जांच कमिश्नरेट पुलिस ने शुरू कर दिया है। इस मामले में सोमवार को पुलिस टीम मातृ-शिशु रेफरल हॉस्पिटल पहुंची। वहां सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। हालांकि पुलिस टीम को शुरुआती पड़ताल में वारदात से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस अस्पताल परिसर आई थी।
विज्ञापन

महिला की बेटी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान से मिलकर अस्पताल स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर केंद्रीय मंत्री ने डीएम, एसपी और सीएमओ से मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अमेठी के जिलाधिकारी ने जांच कमेटी का गठन कर दिया था। इस बीच अमेठी में भर्ती महिला की तबीयत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां ले जाते हुए रविवार को रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। अमेठी पुलिस से मामले की सूचना पाकर सोमवार को लखनऊ कमिश्नरेट टीम सोमवार को अस्पताल परिसर पहुंची थी। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सुपुर्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें