बर्खास्त रेलवे कर्मी के नक्सली कनेक्शन की तफ्तीश शुरू
लखनऊ। हजरतगंज में शुक्रवार को सीबीआई दफ्तर में सुरक्षा में तैनात एएसआई वीरेंद्र को तीन मारने वाले बर्खास्त रेलवेकर्मी दिनेश मुर्मु के नक्सली कनेक्शन की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने तिहाड़ और जौनपुर जेल से भी आरोपी के बारे में जानकारी मांगी है।
पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि जब वह जेल में बंद था तब उससे कौन-कौन मिलने आता था। साथ ही बिहार पुलिस से दिनेश के परिजनों का ब्योरा मांगा गया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि जौनपुर और तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिखकर दिनेश के मुलाकातियों का ब्योरा मांगा गया है।