फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे में हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा श्रमिक, छह घंटे में नीचे उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबग्गा। काकोरी के अजितन खेड़ा गांव में शराब के नशे में धुत 50 वर्षीय शिवबरन रविवार देर रात हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार तड़के उन्हें नीचे उतार लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक शिवबरन ने रविवार रात पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगे थे। रुपये देने से मना करने पर वह नाराज हो गए। रात करीब 10:30 बजे वह शराब की बोतल और ग्लास लेकर टावर पर चढ़ गए और चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने शिवबरन के घरवालों को जानकारी दी। काफी समझाने पर भी वह उतरने को तैयार नहीं हुए तो रात करीब 11 बजे पुलिस और बिजली कर्मचारियों को सूचना दी गई। बिजली कर्मचारियों ने कनेक्शन काट दिया। दमकल कर्मी और एसडीआरएफ भी बुलवाई गई। काफी मान मनौवल के बाद वह सोमवार तड़के 4:30 बजे नीचे उतारा गया
शराब के लती हैं शिवबरन

इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में शिवबरन के बेटे अभिमन्यु यादव ने बताया कि पिता शराब के लती हैं। घरवालों ने उन्हें कई बार शराब छोड़ने की बात कही, मगर वह नहीं मानते। इससे घर के सभी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें