फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर संस्थान में डाॅक्टरों के 96 पदों पर साक्षात्कार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में अगले कुछ दिनों में डाॅक्टरों की कमी दूर हो जाएगी। संस्थान के 28 विभागों में डाॅक्टरों के 96 पदों पर साक्षात्कार शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. मदन लाल ब्रह्म भट्ट ने बताया कि संस्थान में अभी 23 नियमित डॉक्टर हैं। प्रतिदिन 250 से 300 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। ऐसे में और डॉक्टरों की भर्ती की जरूरत थी। इसके लिए पिछले साल 96 डॉक्टरों की भर्ती का विज्ञापन निकाला गया था। अब इनका साक्षात्कार लिया जा रहा है। ये डॉक्टर मेडिकल आंकोलॉजी, रेडियोलॉजी, रेडिएशन आंकोलॉजी, सर्जरी व अन्य विभागों में होगी।
सुविधाएं भी बढ़ रहीं
डाॅक्टरों के साथ ही संस्थान में इलाज की सुविधाएं भी बढ़ाई जा रहीं हैं। कैंसर रोगियों की रेडियोथेरेपी के लिए ब्रैकीथेरेपी मशीन स्थापित हो रही है। इससे महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर आदि के इलाज की सुविधा मिलेगी। इसी तरह पेट सीटी के लिए कैंसर रोगियों को अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। अब पेट सीटी, डिजिटल मैमोग्राम, डिजिटल एक्सरे की मशीनें संस्थान में ही आ गई हैं और इन्हें स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

संस्थान में लगेगी प्रदेश की पहली साइबर नाइफ मशीन
निदेशक ने बताया कि कैंसर रोगियों को बेहतर और विश्वस्तरीय सुविधा देने के लिए अत्याधुनिक साइबर नाइफ मशीन भी आने वाली है। यह मशीन अभी प्रदेश के किसी सरकारी या निजी अस्पताल में नहीं है। यह मशीन रेडियोथेरेपी के माध्यम से कैंसर का बेहद सूक्ष्म और सटीक इलाज करती है। समय भी कम लगता है। सामान्य प्रचलित कैंसर के इलाज के लिए पांच से सात सप्ताह रेडिएशन देना होता है। वहीं साइबर नाइफ के माध्यम से ब्रेन, फेफड़े, लिवर और प्राॅस्टेट और रीढ़ की हड्डी से संबंधित कैंसर का इलाज एक से दो सप्ताह में ही हो जाएगी। इससे वेटिंग भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें