लखनऊ। करंट से बढ़ रही मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले।
उन्होंने सभी खुले ट्रांसफार्मर को ढकने की मांग की। कहा कि इस विषय पर तत्काल काम करने की आवश्यकता है, ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बंसल ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के लिए भी उत्तर प्रदेश में अलग से नीति बने, ताकि प्रदेश का खुदरा व्यापार बचा रहे। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक राजीव बंसल, उत्तर प्रदेश सर्जिकल संगठन के महामंत्री अनिल उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल मौजूद रहे।