फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर सबऑर्डिनेट के लिए इंटरव्यू शुरू, जानें कब होगी रिजल्ट की घोषणा

Fri, 05 Jan 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में बृहस्पतिवार से सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर सबऑर्डिनेट) के लिए इंटरव्यू शुरू हो गया। इंटरव्यू के लिए तीन बोर्ड गठित किए गए हैं। फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले हफ्ते में अंतिम परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। साक्षात्कार का आयोजन 23 फरवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन


लोअर सबऑर्डिनेट मुख्य परीक्षा-2016 का परिणाम साल भर फंसा रहा। मुख्य परीक्षा का परिणाम 19 दिसंबर को जारी किया गया, जिसमें 635 पदों के लिए 2113 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार चार जनवरी से शुरू हो गया।

इसके बाद पांच जनवरी, आठ, नौ, 10, 11, 12, 17, 18, 19, 23, 24, 25, 29, 30  एवं 31 जनवरी और एक फरवरी, दो, पांच, छह, सात, आठ, नौ, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 21, 22 एवं 23 फरवरी को अलग-अलग अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू से ही विवादों में रही परीक्षा

डेम
किस अभ्यर्थी का इंटरव्यू कब होगा, यह जानकारी आयोग की वेबसाइट पर ‘http://uppsc.up.nic.in’ पर पहले ही अपलोड की जा चुकी है। लोवर सबआर्डिनेट परीक्षा शुरू से ही विवादों में रही है। अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा का पेपर आउट होने का आरोप लगाया था।

हालांकि ,इन आरोपों के बीच आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।लोवर सबआर्डिनेट की लिखित परीक्षा 24 अप्रैल 2016 को इलाहाबाद और लखनऊ के केंद्रों में आयोजित की गई। इसमें कुल 10610 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद सामान्य चयन के 616 पदों और विशेष चयन के 19 पदों के मुकाबले 2113 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें