फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीएसीई केंद्र में प्रवेश के लिए साक्षात्कार छह, सात को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (डीएसीई) केंद्र में प्रवेश के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया। साक्षात्कार छह व सात अगस्त को होंगे।
विज्ञापन

साक्षात्कार में चयनित विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग सहित कई प्रतियोगी परीक्षा की मुफ्त में तैयारियां करने का मौका मिलेगा। उन्हें बाहर से कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विवि की प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि जिस तिथि में जिस विद्यार्थी का नाम है, वह उस तिथि पर में जरूर पहुंचे। यह साक्षात्कार मानवाधिकार विभाग, विधि अध्ययन केंद्र की ओर से लिया जाएगा। छह अगस्त को उन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा, जिनका रोल नंबर 20250001 से 20250150 के बीच हैं। 7 को 20250151 से 20250450 तक के रोल नं. वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इसके लिए सुबह 9:30 बजे डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन




ये प्रमाणपत्र लाने होंगे

साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्रों के साथ एक सेट छायाप्रति भी लानी होगी। इंटरमीडिएट व स्नातक का मूल अंकपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें