फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए 41 हजार आवेदन, आखिरी तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में बीटेक-बीआर्क छोड़कर अन्य यूजी-पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आखिरी चरण में है। अब तक 41 हजार आवेदन आए हैं। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि पांच अगस्त है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से सीयूईटी यूजी का परिणाम आने के बाद बीडेस, बीफार्मा, डीफार्मा, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए इंटीग्रेटेड, बीसीए, बीटेक व बीफार्मा लेटरल इंट्री में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। एमबीए व एमसीए पीजी कोर्स में दाखिले के लिए भी आवेदन हो रहे हैं। सीयूईटी यूजी से होने वाले यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए 23 हजार से ज्यादा आवेदन हुए हैं।

सीयूईटी पीजी से होने वाले पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए 18 हजार से अधिक आवेदन हुए हैं। दूसरी ओर बीटेक व बीआर्क में प्रवेश के लिए दूसरे चरण में च्वॉस फिलिंग की तिथि भी समाप्त हो गई। लगभग 27 हजार विद्यार्थियों ने दूसरे चरण में सीट का विकल्प दिया है। सीट एलॉटमेंट मंगलवार को जारी होगा।
विज्ञापन


यूएफएम के छात्र 10 तक दें स्पष्टीकरण
एकेटीयू ने सत्र 2024-25 में दूसरे चरण की परीक्षाओं में नकल में पकड़े गए छात्रों को 10 अगस्त तक स्पष्टीकरण ई-मेल से भेजने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने संबद्ध कॉलेजों के निदेशक व प्राचार्य को निर्देश दिया है कि छात्र रोल नंबर व विषय कोड जरूर लिखें। तय तिथि के बाद यह मान लिया जाएगा कि संबंधित छात्र को कुछ नहीं कहना है। इसके अनुसार आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें