फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा क्रिसमस पर मोबाइल चुराने चोरों का गैंग

Sat, 26 Dec 2015 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शनिवार सुबह आठ शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया। ये चोर यूपी भर से मोबाइल चोरी करते थे।
विज्ञापन


हजरतगंज पुलिस ने शनिवार को लखनऊ के हलवासिया मार्केट से आठ चोरों को गिरफ्तार किया। ये चोर वहां चाय-नाश्ता कर रहे थे। पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से ये गिरफ्तारी की। इनके पास से करीब 20 मोबाइल बरामद हुए।

जानकारी के मुताबिक जोगेश्वर मेहता इसके साथ रजत, सुनील, जयकिशन, सूरज, देवराज,सोनू और पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये सभी झारखंड के हैं और पहले भी कई चोरियां कर चुके हैं और पकड़े भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों पर करते हैं हाथ साफ

इन्होंने बताया कि इन्होंने क्रिसमस के मौके पर कई चर्चों, रेस्ट्रों और बाजार में जाकर मोबाइल चोरी किए। ये चोरी के मोबाइलों का ईएमआई नंबर बदलकर इन्हें बेच देते हैं।

चोरों का ये गैंग यूपी भर में चोरियां करता है। क्राइम ब्रांच और पुलिस को काफी दिनों से इनकी तलाश थी। इन्होंने बताया कि ये त्योहारों और भीड़भाड़ के मौके का फायदा उठाकर इसी तरह चोरी करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें