लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन की लखनऊ महानगर इकाई ने होली मिलन समारोह आयोजित कर एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में 40 से अधिक वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
डालीगंज स्थित उमराव सिंह धर्मशाला में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल और इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन यूपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया। इसके बाद शीलू व उनके साथियों ने होली गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि होली समाज को जोड़ने और आपसी भेदभाव मिटाने का त्योहार है। संचालन महामंत्री मनीष गुप्ता ने किया।
इन्हें मिला सम्मान
अमरनाथ अग्रवाल, महेश प्रसाद साहू, नीरज गुप्ता, डॉ. अनिल गुप्ता, भोलानाथ गुप्ता, कर्नल एमसी जायसवाल, रमेश चंद्र वर्मा, अरविंद वार्ष्णेय, डॉ. रश्मि विश्नोई, अमित कुमार पटवा, सीए वीसी जैन, हरिकृष्ण माहेश्वरी समेत 40 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।