लखनऊ। जन कल्याण समिति ने विवेक खंड-3 स्थित एकता पार्क में सोमवार को होली मिलन उत्सव मनाया। इस मौके पर विधायक ओपी श्रीवास्तव, पार्षद संजय सिंह राठौड़, गोमती नगर जन कल्याण महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, रिटायर्ड आईएएस बीके सिंह उपस्थित रहे। विधायक श्रीवास्तव ने इस तरह के आयोजनों को सहयोग देने का आश्वासन दिया। संचालन स्मिता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं पीके बनर्जी और आशु महाराज ने गायकी से समा बांधा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार रवि शंकर देहाती एंड पार्टी ने लोक गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया।