फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल ट्रेड शो: 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार देखेंगे मेड इन यूपी की ताकत, आएंगे 80 देशों के बिजनेसमैन

Sat, 23 Aug 2025 10:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

International Trade Show: ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) में 80 देशों के 500 से अधिक खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
यूपी में होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) में 80 देशों के 500 से अधिक खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें से अब तक 75 देशों के 340 से ज्यादा ने आने की पुष्टि भी कर दी है। यूपीआईटीएस प्रदेश के उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के दरवाजे खोलने वाला साबित होगा।
विज्ञापन


ट्रेड शो में ओडीओपी उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाकर इन्हें वैश्विक खरीदारों से सीधे जोड़ा जाएगा। इससे न सिर्फ स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को फायदा मिलेगा, बल्कि निर्यात और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसका उद्देश्य प्रदेश को निर्यात के मामले में शीर्ष पायदान पर ले जाना और निवेश आकर्षित करना है। 

सरकार चाहती है कि हर जिले का हुनर वैश्विक बाजारों तक पहुंचे। यूरोप से 110 ग्राहकों के आने की संभावना है। अब तक 88 ने सहमति दे दी है। पश्चिम एशिया से 100 ग्राहकों का लक्ष्य है जिसमें से 12 देशों के 76 खरीदार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर चुके हैं। साउथ ईस्ट एशिया से 80 खरीदारों के आने की उम्मीद है। इनमें से पांच देशों के 10 खरीदार पुष्टि कर चुके हैं।
विज्ञापन


शो में साउथ एशिया रीजन से 50 में से 30 खरीदार आने वाले हैं। लैटिन अमेरिकी देशों से 50 और नॉर्थ अमेरिका से 30 खरीदारों के आने की उम्मीद है। अफ्रीका से 50 खरीदारों को लाने का लक्ष्य है। इनमें 11 देशों के 38 बायर्स पहले ही सहमति दे चुके हैं। 

17 प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी
इस मेगा इंटरनेशनल शो को खास बनाने के लिए 17 प्रमुख सेक्टर्स के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें प्रदेश की विशेष पहचान बनाने वाले उत्पाद और ओडीओपी मुख्य होंगे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें