फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू

Fri, 13 Dec 2013 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देश ही नहीं विदेशों की भी चर्चित फिल्मों का प्रदर्शन आज दिसम्बर से भारतेंदु नाट्य अकादमी में शुरू होगा।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन अवध आर्ट सोसाइटी के बैनर तले आयोजित होने वाले शान-ए-अवध इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जा रहा है।

इसमें भारत, वेनेजुएला, मैक्सिको, पोलैण्ड, ब्रिटेन, अमेरीका सहित 18 देशों की फिल्में शामिल की जा रही हैं।

इसके अलावा निर्देशक एवं लेखक उदय प्रकाश, संपादक असीम सिन्हा और फिल्म समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज फेस्टिवल में बतौर निर्णायक की भूमिका में नजर आएंगे।

आयोजक अश्वनी सिंह ने बताया कि भारतेंदु नाट्य अकादमी में आज से शुरू हो रहे फेस्टिवल का उद्देश्य लखनऊ को अवध की विरासत के रूप में स्थापित करना है।

फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशन, एडिटिंग, साउन्ड, पटकथा और फिल्मांकन की श्रेणी में फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें