फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध पोलो कप का आज है फाइनल मुकाबला

Fri, 13 Dec 2013 10:40 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध पोलो कप के अंतर्गत बृहस्पतिवार को सूर्या खेल परिसर में एनडीए और आईएमए के कैडेट्स के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया, इसमें 4-2 के स्कोर से बाजी एनडीए के हाथ रही।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे शुरू हुआ मुकाबला देखने के बाद आर्मी स्कूल से आए छात्रों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया।

मैच में शुरुआत से ही एनडीए के खिलाड़ी हावी रहे जबकि, दूसरी ओर आईएमए के कैडेट्स के बीच तालमेल का अभाव दिखा।

मुकाबले का अंतिम चक्कर सबसे अधिक संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें आईएमए के कैडेट्स बेहतर खेल दिखाने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर सके।

मैच के दौरान विजेता टीम से कैडेट देखमुख ने दो और एस वधावन व संदीप एक-एक गोल करने में कामयाब रहे जबकि, पराजित टीम से वीसी सुधीर दो गोल दागे।

शुक्रवार को फाइनल में लखनऊ सुल्तान और अवध वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला दोपहर ढाई बजे सूर्या खेल परिसर में शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें