फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर लायी जा रही तीन करोड़ की विदेशी सिगरेट पकड़ी

Sat, 01 Dec 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जब्त की गई इंटरनेशनल ब्रांड की सिगरेट
विज्ञापन

राजस्व अभिसूचना विभाग (डीआरआई) ने तस्करी कर म्यांमार (बर्मा) से लाकर गुवाहाटी से वाया लखनऊ अंबाला ले जाई जा रही तीन करोड़ रुपये कीमत की विदेशी सिगरेट बरामद कर दो तस्करों को दबोच लिया है। डीआरआई ने इन तस्करों को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


डीआरआई के अधिकारियों के अनुसार उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी कि ट्रक (पीबी 10- जीके 0547) में बड़ी तादाद में विदेशी सिगरेट म्यांमार से मंगाकर लखनऊ के रास्ते अंबाला ले जाई जा रही है।

इस सूचना पर डीआरआई की एक टीम ने फैजाबाद रोड पर बीबीडी कालेज के पास इस ट्रक को रोककर जब उसमें सवार लुधियाना निवासी चालक बलविंदर सिंह व क्लीनर अवतार सिंह से पूछताछ की तो उन्होंने ट्रक में चाय लदा होने की बात कही और इसके दस्तावेज भी दिखाए। पर जब विभाग की टीम ने जांच की तो ट्रक में विन, पेरिस, ब्लैक, एस्से लाइट और रूली रिवर ब्रांड की सिगरेट के डिब्बों से भरे 102 बैग मिले। 
विज्ञापन


बरामद हुई इन विदेशी सिगरेटों के डिब्बों पर न निर्माता का नाम लिखा था न ही किसी तरह की चेतावनी दर्ज थी। इनमें कुल 20,50,000 सिगरेट थीं, जिनकी कीमत तीन करोड़ है। इसके अलावा ट्रक में कुछ चाय भी थी।

अधिकारियों के मुताबिक सिगरेट व अन्य मिलाकर कुल सवा तीन करोड़ का सामान बरामद हुआ है, जिसे ट्रक समेत जब्त कर लिया गया है। डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए दोनों ने सिगरेटों को तस्करी कर लाया जाना स्वीकार किया है। डीआरआई अब इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें