फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में भी चरम पर शह-मात का खेल

Tue, 18 Mar 2014 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे-जैसे चुनाव के दिन करीब आते जा रहे हैं, यूपी की सियासत गर्माती जा रही है। भाजपा के साथ सपा में भी अंदुरूनी कलह सतह पर नजर आने लगी है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी में अखिलेश और मुलायम चुनाव की तैयारियों से ज्यादा पार्टी की अंदुरूनी शतरंज में उलझ गए हैं। वजह है टिकट, असंतोष और आजम।

टिकट वितरण के बाद समाजवादी पार्टी की रार खुलकर सामने आ गई है। कई सीटों पर पार्टी को अपनों के ही विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। संभल लोकसभा सीट पर तो कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलकर प्रत्याशी बदलने की मांग की।

उन्होंने कहा कि संभल से जावेद खान को फिर से प्रत्याशी बनाया जाए या मुलायम सिंह के परिवार से किसी को मैदान में उतारा जाए। शफीकुर्रहमान बर्क का विरोध कर एक तरह से इकबाल ने पार्टी महासचिव आजम खां पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

Trending Videos

टिकट दिलवाने में आजम खां की खास भूमिका

सपा ने दो मार्च को संभल के प्रत्याशी जावेद खान की जगह बसपा के मौजूदा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को उम्मीदवार बना दिया था।

बर्क को सपा में लाने और टिकट दिलवाने में आजम खां की खास भूमिका रही है। उम्मीदवार बनने के बाद बर्क पहली बार संभल आए तो उनके कुछ समर्थकों ने इकबाल महमूद के घर पर हमला भी बोल दिया था।

पहले से ही राजनीति के दो ध्रुव रहे इकबाल और बर्क समर्थक प्रत्याशी बदले जाने के बाद आमने-सामने आ गए। शनिवार रात इकबाल महमूद ने मुलायम सिंह से मिलकर कहा कि संभल सपा का गढ़ है।

वहां से बर्क जैसे कमजोर प्रत्याशी को उतारना ठीक नहीं है। वैसे भी वह बसपा से आए हैं। पार्टी को पुराने प्रत्याशी को फिर टिकट दे देना चाहिए या उनके परिवार का कोई सदस्य संभल से लड़े।

नेताजी का आश्वासन, करेंगे विचार

बकौल इकबाल, नेताजी ने उनके सुझाव पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

संभल के अलावा सूबे के करीब एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर सपा में टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है।

संभल में शाजान मसूद को प्रत्याशी बनाने से नाराज पूर्व विधायक और पूर्व प्रत्याशी इमरान मसूद कांग्रेस में चले गए। कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार भी बना दिया।

बुलंदशहर सुरक्षित सीट सें मौजूदा सांसद कमलेश वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाए जाने से पार्टी का एक खेमा नाराजगी जता रहा है। यहां से सुनीता चौहान का टिकट काटा गया है।

यहां तो मंत्रीजी ही हो चुके हैं बर्खास्त

नगीना लोकसभा सीट में पार्टी प्रत्याशी यशबीर धोबी के खिलाफ काम करने पर राज्यमंत्री मनोज पारस को मंत्री पद से बर्खास्त किया जा चुका है।

गोंडा से टिकट काटकर नंदिता शुक्ला को प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह सपा छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं।

उनके पिता और कृषि मंत्री आनंद सिंह को बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

यहां अतीक के खिलाफ खेमेबंदी

श्रावस्ती में पहले यासर शाह और फिर महशूद खान का टिकट बदलने जाने से पार्टी का एक खेमा नाराज है।

इस सीट से बाहुबली अतीक अहमद उम्मीदवार बनाए गए हैं। फर्रुखाबाद में प्रत्याशी के खिलाफ एक मंत्री के तेवरों को लेकर पार्टी की दिक्कतें बढ़ती रही हैं।

सुल्तानपुर में एक विधायक प्रत्याशी शकील अहमद के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। जौनपुर में टिकट कटने से नाराज डॉ. केपी सिंह आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें