फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में इस ब्रिज में फंसकर रात में रुक गई ट्रेन

Thu, 02 Jul 2015 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से चलकर गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन बुधवार रात एल्गिन ब्रिज के चद्दर में फंस गई। जिसके चलते ट्रेन का वैक्यूम पाइप फट गया और ट्रेन एल्गिन ब्रिज पर ही खड़ी हो गई।
विज्ञापन

 
घाघराघाट रेलवे स्टेशन से तकनीकी दल के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर नया वैक्यूम पाइप लगाया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। इस दौरान यात्री परेशान रहे। डाउन रेलवे ट्रैक की रेलगाडिय़ों का संचालन भी प्रभावित रहा।

लखनऊ से चलकर गोरखपुर जाने वाली 2532 इंटरसिटी डाउन पैसेंजर ट्रेन बुधवार रात 8:10 बजे के आसपास बाराबंकी और बहराइच जिले की सीमा पर स्थित एल्गिन ब्रिज से गुजर रही थी।
विज्ञापन


ट्रेन जब ब्रिज के बीचोबीच पहुंची। तभी रेलवे ट्रैक के अंदर से निकला चद्दर ट्रेन के इंजन से टकराया। तेज आवाज हुई। लेकिन ट्रेन बढ़ती रही। इसी बीच ट्रेन के पीछे छठवीं बोगी के वैक्यूम पाइप में चद्दर फंस गया।
Trending Videos

अंधेरे में ही शुरू हुई चेकिंग

चद्दर फंसने से पाइप फट गया और ट्रेन एल्गिन ब्रिज पर ही खड़ी रही। नीचे उफनाती घाघरा नदी देखकर ट्रेन में बैठे यात्रियों की सांसें अटक गईं। लोग दहशत में आ गए। ट्रेन के चालक दारा सिंह मीणा ने अंधेरे में ही ब्रिज पर उतरकर चेकिंग शुरू की।

तब उन्हें ब्रिज के चद्दर से वैक्यूम पाइप के फटने की जानकारी हुई। उन्होंने वाकी टाकी से घाघराघाट रेलवे स्टेशन को सूचना दी। यहां से तकनीकी दल के सदस्य प्रीतम कुमार और मनोज कुमार अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे।

नया वैक्यूम पाइप मंगाकर ट्रेन में लगाया गया। तब ट्रेन रात 09:10 बजे के आसपास गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्री घाघरा नदी पर स्थित एल्गिन ब्रिज में ट्रेन के फंसने से दहशत में रहे। एक घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित

तकनीकी दल के सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि डाउन रेलवे ट्रैक पर इंटरसिटी के पीछे मालगाड़ी चल रही थी। उसे बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया।

 इसके अलावा 15910 लालगढ़-गोहाटी एक्सप्रेस, 55033 लखनऊ-गोंडा पैसेंजर और गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। हालांकि रात 11:30 बजे के बाद ट्रैक पर स्थिति सामान्य हो सकी।

घाघराघाट से आए तकनीकी दल के सदस्यों ने बताया कि एल्गिन ब्रिज पर रेलवे ट्रैक के बीचोबीच मोटे टीन की चद्दर बिछी हुई है। इस चद्दर को नट-बोल्ट से कसा गया है। किसी नट बोल्ट के टूटने या खुलने के चलते समस्या उत्पन्न हुई। लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें