फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंटरसिटी रद्द, पद्मावत सवा चार घंटे लेट

Tue, 13 Aug 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी निरस्त रही, जिससे मुश्किलें और बढ़ गईं। पद्मावत एक्सप्रेस सवा चार घंटे तो अर्चना एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन


सोमवार को कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। यह गाड़ी तीन दिन तक नहीं चलेगी। इसी तरह प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी मंगलवार से तीन दिन तक निरस्त रहेगी। सोमवार को दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सवा चार घंटे और जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से आई।
चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने दो घंटे, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर एक घंटे देरी से पहुंची। बनारस-देहरादून जनता मेल, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन

रविवार देर रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर डेढ़ घंटे देरी से आई, जबकि नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक-एक घंटे विलंब से पहुंची। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट हुई, जिसकी वजह से यहां विलंब से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें