फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले से उपनिरीक्षक की बाइक चोरी

Tue, 13 Aug 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर(अमेठी)। शिवरतनगंज थाने पर तैनात उपनिरीक्षक की बाइक सोमवार को अहोरवा भवानी कस्बे के मेले में से चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी रही। पुलिसकर्मी की बाइक चोरी की चर्चा लोगों में जोरों पर है।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह की ड्यूटी सोमवार को अहोरवा भवानी कस्बे में आयोजित होने वाले सावन के मेले में थी। मेले में बड़ी संख्या में लोग देवी-दर्शन को आए थे। दोपहर में जब भीड़ कम हुई तो दरोगा क्षेत्र में जाने के लिए बाइक लेने पहुंचे तो वह नहीं मिली। बाइक गायब देख उनके होश उड़ गए।
दरोगा ने चोरी की सूचना प्रभारी निरीक्षक को दी। फोर्स के साथ पहुंचे निरीक्षक ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। मंदिर के बगल से कुछ युवक बाइक लेकर जाते नजर आए। लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उनकी तलाश में संदिग्धों से पूछताछ की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिसकर्मी की बाइक चोरी की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सीओ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो जल्द ही बाइक बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें