फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मार्च तक जिले के अंदर होंगे शिक्षकों के तबादले, शासन को भेजा प्रस्ताव

Mon, 04 Jan 2021 10:02 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के सहायक अध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादलों के बाद अब जिले के अंदर एक से दूसरे स्कूल में तबादले मार्च तक किए जाएंगे। वहीं, पारस्परिक तबादले फरवरी तक किए जाएंगे।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा महानिदेशालय ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश में करीब नौ हजार से अधिक शिक्षकों ने पारस्परिक तबादलों के लिए आवेदन किया है।

स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि पारस्परिक तबादले के लिए जल्द ही शासनादेश जारी किया जाएगा। उनका कहना है कि एक-एक कर सभी तबादलों की प्रक्रिया को वर्तमान शैक्षिक सत्र में ही पूरा किया जाएगा।

जिलों में एक स्कूल से दूसरे स्कूल में तबादले के लिए भी अलग से आवेदन लिए जाएंगे। उसके लिए जिला स्तरीय कमेटी बनाकर तबादला प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभाग की ओर से जिले के अंदर तबादलों में ग्रामीण से शहरी और शहरी से ग्रामीण इलाकों में तबादलों की छूट देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें