फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेजों के तदर्थ शिक्षक होंगे नियमित

Thu, 26 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में लगे तदर्थ शिक्षकों को जल्द ही नियमित कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा शिक्षकों के 6000 व प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। नेता सदन अहमद हसन ने विधान परिषद में बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, शिक्षा व चिकित्सा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में लगे तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण का प्रस्ताव तैयार करा लिया गया है। इन्हें जल्द ही विनियमित कर दिया जाएगा।

बेसिक शिक्षा में लाखों शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ में मिड-डे मील का खाना बांटने की जिम्मेदारी अक्षय पात्र को दी गई है। यह संस्था 11,000 बच्चों के लिए एक साथ खाना बना सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें