लखनऊ। राजधानी में बुधवार को दिन चढ़ने के साथ धूप खिली। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ी और शहर के बाहरी इलाकों काकोरी, रायबरेली रोड में बूंदाबांदी हुई। इस दौरान तेज हवा भी चली।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी लखनऊ में बादलों की सक्रियता बनी रह सकती है। धूप की तल्खी बढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी जोर पकड़ेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री की बढ़त के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।