फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो कार व एक टेंपो का दोपहिया में कराया बीमा

Sun, 12 Jan 2025 09:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दो कार व एक टेंपो का दोपहिया में कराया बीमा
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज थानाक्षेत्र के सूरजदीप कॉम्प्लेक्स में सि्थत रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के दफ्तर से चार लोगों ने दस्तावेजों में हेराफेरी करते हुए दो कार और एक टेंपो का दोपहिया के तहत ऑनलाइन बीमा करा लिया। मामले में कंपनी ने शुक्रवार को तीन रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन


इंश्योरेंस कंपनी में थ्रू रिस्क कंटेनमेंट यूनिट मैनेजर हिमांशु के मुताबिक जांच में पाया गया कि पॉलिसी धारकों ने दस्तावेजों में हेराफेरी करते हुए कार व टेंपो को दोपहिया वाहन दर्शाया था। कार (डीएल 02 सीएटी 6918) के पाॅलिसी धारक करदमपुर नार्थ ईस्ट दिल्ली निवासी अफलाल हुसैन, कार (यूपी 32 एलएन 4219) के मालिक मड़ियांव के मोहिबुल्लापुर निवासी आदित्य कुमार व मलिहाबाद निवासी गजोधर और टेंपो (यूपी 80 सीटी 8028) के पॉलिसी धारक मनीषनगर बिचपुरी रोड बोदला आगरा निवासी पप्पन माहोर के खिलाफ हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसीपी विकास जायसवाल ने बताया कि पाॅलिसी धारकों से पूछताछ की जाएगी। दस्तावेज देखने पर फर्जीवाड़े की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

बड़े फर्जीवाड़े की आशंका
आशंका है कि फर्जीवाड़ा काफी बड़ा है। सूत्र बताते हैं कि इसके पीछे किसी एजेंट का हाथ है। एजेंट बीमे की पूरी रकम लेकर कागजों में हेरफेर कर कार व तीन पहिया वाहनों का चंद रुपये में दोपहिया में बीमा करा लेते हैं। फिलहाल उक्त मामले में यह तय होना बाकी है कि पाॅलिसी धारकों ने किसी एजेंट से बीमा कराया था या खुद किया था।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें