फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उन्नाव तक लखनऊ एक्सप्रेसवे का काम जुलाई तक पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को निर्माणाधीन कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। एक्सप्रेसवे के प्रथम चरण में कानपुर से उन्नाव तक 45 किलोमीटर का कार्य जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्नाव स्थित रेलवे ओवरब्रिज का कार्य तेजी से कराने की बात कही।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का एक वर्ष से अधिक समय से निर्माण कार्य चल रहा है। पहले चरण का कार्य 31 मई तक पूरा होना था, लेकिन उन्नाव स्थित रेलवे ओवरब्रिज के कार्य के कारण निर्माण कार्य धीमा रहा। वहीं, बनी से शहीद पथ तक का दूसरे चरण का 17 किमी का कार्य अक्तूबर तक कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके बनने से एनएच 27 पर वाहनों का लोड कम हो जाएगा। साथ ही, कानपुर से लखनऊ की दूरी को मात्र 35 से 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी। जाम से भी निजात मिलेगी।


एक्सप्रेसवे की विशेषताएं

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे को अवध एक्सप्रेसवे के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन 63 किलोमीटर लंबा (39 मील) छह लेन का (8 तक विस्तार योग्य) एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेसवे है। इसे भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे 6 (एनएच 6) का दर्जा दिया गया है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 27 (एनएच-27) के समानांतर चलेगा, जो कानपुर और लखनऊ को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें