फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
गोवंश।
विज्ञापन
लखनऊ। बारिश के समय गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं तो दुरुस्त नहीं हो सकीं। अब सर्दी में गोवंशों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में 85 गो आश्रय स्थल हैं। पशुपालन विभाग के अनुसार यहां करीब 19 हजार गाेवंश संरक्षित हैं। बारिश के दौरान यहां जलभराव की समस्या सामने आई थी। डीसी वीबी-जीरामजी सुशील सिंह ने सभी बीडीओ से कार्यों के प्रस्ताव मांगे और कार्य कराने के लिए कहा था, मगर खंड विकास अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। अब गोवंशों को सर्दी से बचाने की व्यवस्थाएं करने के निर्देश जारी हुए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि शासनस्तर से गो आश्रय स्थलों में तिरपाल, जमीन पर बिछाने के लिए पुआल, काऊ कोट (ओढ़ने का बोरा) आदि व्यवस्थाएं करने के निर्देश जारी हुए हैं।

गोवंश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें