फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए खुशखबरी, प्रदेश सरकार ने प्रोत्साहन राशि देने के दिशा-निर्देश किए जारी

Thu, 02 Dec 2021 10:17 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर के मानदंडों को पूरा करने पर दिए जाने वाली प्रोत्साहन राशि के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए मासिक प्रोत्साहन देने संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस बारे में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। इसके तहत मासिक प्रोत्साहन मापदंड तय किए गए हैं।

विज्ञापन


आंगनबाड़ी वर्कर के लिए पोषण ट्रैकर एप डाउनलोड करना और लाभार्थियों का डाटा अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। लाभार्थियों को घर-घर जाकर टेक होम राशन वितरित करना, आंगनबाड़ी हेल्पर के लिए टेक होम राशन वितरण में सहयोग आदि प्रदान करना भी शामिल है।

शासनादेश के अनुसार,  प्रत्येक माह आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 0-6 वर्ष के कम से कम 80 प्रतिशत सामान्य और अंडरवेट बच्चों का मापन किया गया हो। आंगनबाड़ी वर्कर के मानदंडों को पूरा करने पर 500 रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिका के मानदंड पूरा करने पर 250 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें