फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिशासी अभियंता के खिलाफ चार्जशीट के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोयला औद्योगिक क्षेत्र में एलटी लाइन चालू कराने में बिजली विभाग की लापरवाही पर डीएम ने बुधवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक में समीक्षा के दौरान नाराजगी जताई। बिजली विभाग के स्वीकृत बजट के सापेक्ष खर्च व प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता के खिलाफ चार्जशीट जारी कर प्रबंध निदेशक (विद्युत विभाग) को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम सख्त दिखे। उन्होंने पिछली बैठक में ही तय समय में सभी विभागों को औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का निस्तारण करने का आदेश दिया था। एक महीना बाद भी उल्लेखनीय सफलता न मिलने पर उन्होंने चेतावनी दी कि विद्युत आपूर्ति से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराया जाए। कई वर्ष से लंबित अमौसी, नादरगंज के नाला निर्माण पर भी अफसरों को चेतावनी दी। यूपीसीडा के अधिशासी अभियंता ने बताया कि नादरगंज क्षेत्र में नाला आदि का काम प्रगति पर है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 मार्च तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। अन्यथा संबंधित अधिशासी अभियंता के खिलाफ चार्जशीट जारी कर कार्रवाई की जाएगी।





नवनियुक्त उपायुक्त ने संभाली कमान

होली के कारण जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की कम संख्या रही। नवनियुक्त उपायुक्त उद्योग अभिजीत गौतम की यह पहली बैठक रही। निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा से ज्यादा वक्त से लंबित मामलों का तय समय में ही निस्तारण कराने के आदेश दिए गए। अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, अपर नगर आयुक्त, उपायुक्त उद्योग, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा व उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें