इंडियन सोलर पावर एसोसिएशन के महासचिव विकास गुप्ता ने कहा कि नई नीति अच्छी पहल है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगवाना आसान होगा। केंद्र को इससे संबंधित दिशा-निर्देश शीघ्र जारी करने चाहिए। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से नई व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग उठाई, जिससे सोलर उद्योग के सामने कोई समस्या उत्पन्न न हो।
वर्तमान में सोलर पैनल पर आने वाली लागत रुपये में
विद्युत लोड 3 किवा 5 किवा 7 किवा 10 किवा
पैनल 70,500 1,17,500 1,64,500 2,35,000
इनवर्टर 27,920 66,210 78,320 85,610
स्ट्रक्चर, अन्य 30,000 50,000 70,000 90,000
जीएसटी 15,410 28,045 37,538 49,273
कुल 1,43,830 2,61,755 3,50,358 4,59,883
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ के तकनीकी निदेशक प्रदीप कक्कड़ का कहना है कि ऊर्जा मंत्रालय ने सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। नए सिस्टम में उपभोक्ताओं को काफी सहूलियतें मिलेंगी। इससे छत पर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ताओं की तादाद में बढ़ेगी।