फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झूलेलाल घाट पर लगाएं अतिरिक्त लाइटें, बेहतर हो श्रद्धालुओं की सुरक्षा

विज्ञापन
निरीक्षण करते मंत्री और महापौर।
विज्ञापन
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ शनिवार शाम छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने झूलेलाल घाट पर अतिरिक्त लाइटें लगवाने के लिए कहा। निर्बाध बिजली आपूर्ति और वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने को कहा। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने झूलेलाल घाट की सीढ़ियों, संपर्क मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने को कहा। बाद में मेहंदी घाट का निरीक्षण किया। सफाई मित्रों एवं नगर निगम के कर्मचारियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। कहा कि दोनों घाटों पर नियमित साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम, हेल्प डेस्क एवं प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन और आवागमन की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण करते मंत्री और महापौर।

निरीक्षण करते मंत्री और महापौर।

निरीक्षण करते मंत्री और महापौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें