इंस्पेक्टर विजय तिवारी की फाइल फोटो।
लखनऊ। महिला अपराध शाखा में तैनात गोपनीय निरीक्षक विजय तिवारी (53) की सोमवार की शाम अचानक मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मूलरूप से सुल्तानपुर के मुसाफिरखाना के दादरा गांव निवासी विजय तिवारी परिवार के साथ सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में रहते थे। 26 जनवरी की शाम वह घर पर ही थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके परिवार में पत्नी कामिनी, बेटा शुभम, संगम बेटी सपना है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय का कहना है कि आशंका है कि विजय तिवारी की मौत हार्ट अटैक से हुई है।