फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर सुबोध की पत्नी ने सीएम से की आरोपियों की बेल खारिज कराने की मांग

Mon, 26 Aug 2019 07:15 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पत्नी रजनी सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

बुलंदशहर के स्याना में गोकशी को लेकर हुए बवाल के दौरान जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर सुबोध की पत्नी ने आरोपियों को बेल मिलने पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि आरोपियों को किस आधार पर बेल दी गई। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से आरोपियों की बेल खारिज कराने की मांग की है।

विज्ञापन


पिछले साल तीन दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना में गोकशी को लेकर जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान निरीक्षक सुबोध कुमार समेत दो लोगों की जान चली गई थी। इस घटना की देश भर में चर्चा हुई थी। वहीं, पुलिस महकमे में भी घटना को लेकर शोक व्याप्त हुआ था। हाल ही में मामले में अदालत ने सात आरोपियों को बेल दे दी। 

आरोपियों के जेल से बाहर आने के बाद उनका हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया था। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी में रहने वाली उनकी पत्नी रजनी इस फैसले से आहत हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को दुख प्रकट किया और कहा कि किस आधार पर आरोपियों को बेल मिली है। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को उनकी बेल खारिज करानी चाहिए। गौरतलब है कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार बिसाहड़ा कांड के दौरान जारचा थाना प्रभारी और केस के जांच अधिकारी रहे थे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें