फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीच रोड पर इंजीनियरिंग की छात्रा को दरोगा ने जड़ा थप्पड़, दोनों में हुई हाथापाई

Sat, 10 Nov 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

पीजीआई की तेलीबाग चौकी के पास पुलिस के रोकने के बावजूद कट से निकलने की कोशिश कर रही स्कूटी सवार इंजीनियरिंग छात्रा और दरोगा के बीच मारपीट हो गई। जानकारी पाकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। माहौल गरमाया तो क्षेत्राधिकारी कैंट तनु उपाध्याय भी आ गईं। यहां दोनों पक्ष में समझौता करा दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंजीनियरिंग की छात्रा अपनी मां के साथ दोपहर करीब दो बजे स्कूटी से तेलीबाग बाजार जा रही थी। चौकी के सामने कट से वह निकलने की कोशिश करने लगी। उस वक्त सड़क पर जाम लगा था। एक दरोगा वाहनों को रोककर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहा था।

छात्रा को गलत तरीके से कट से निकलने की कोशिश करते देख दरोगा ने उसे रोका। हालांकि, छात्रा नहीं मानी। इस पर दरोगा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। छात्रा और उसकी मां बिफर पड़ीं।
विज्ञापन


छात्रा ने दरोगा के बिल्ले नोच लिए और हाथापाई की। उसने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय व्यापार मंडल के राजन मिश्र व अन्य व्यापारी मौके पर आ गए। सड़क पर जाम लग गया। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंची और दोनों को शांत कराकर मामला रफा-दफा करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें