फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी कार: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हादसा, इंस्पेक्टर की गाड़ी से निकला अचानक धुआं

Thu, 15 Aug 2024 07:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर एक इंस्पेक्टर की गाड़ी में अचानक आग लग गई। गरीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। मौका रहते हुए कार से दूर जाकर जान बचाई।
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज एनएच हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम  लालगंज मंडी समिति में तैनात इंस्पेक्टर की कार में अचानक आग लग गई। इससे कार आग का गोला बनकर राख हो गई। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम जानकीपुरम लखनऊ निवासी इंतफाक अहमद पुत्र नजीराम अहमद लखनऊ से लालगंज अपनी कार  से जा रहे थे।  तभी बछरावां कस्बे के लखनऊ रोड पर प्रधान ढाबा के निकट उनकी कार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया और धुआं निकलने लगा।

इस पर कार चला रहे इंतफाक अहमद ने एक बोतल पानी इस धुएं में डाल दिया। पानी डालते ही कार में आवाज के साथ आग लग गई। इस पर इंतफाक सड़क किनारे कार रोककर बाहर आ गए और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शार्ट सर्किट होने  से कार में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें