फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य को धमकी देने वाले इंस्पेक्टर ने मांगी सार्वजनिक रूप से माफी

Thu, 11 Jul 2019 12:42 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने माफी मांगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीकेटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आर के तोमर को धमकी देने के मामले में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा ने कालेज में जाकर सार्वजानिक रूप से माफी मांग ली। प्रधानाचार्य आर के तोमर ने बताया कि बुधवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा पुलिस टीम व सीओ डॉ. बीनू सिंह के साथ प्रार्थना के समय कालेज परिसर में आये और मंगलवार को किये गये अपने बर्ताव को लेकर सार्वजानिक रूप से माफी मांगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को एसएसपी सहित कई अधिकारियों को भेजे गये प्रार्थना पत्र में बीकेटी इंटर कालेज के प्रबंधक आर के सिंह तोमर ने छात्र के प्रवेश से इंकार करने पर नाराज होकर अभद्रता करने व धमकी देने का आरोप लगाया था।यह मामला मीडिया में बुधवार को सुर्खियों में बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें