फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोडवेज बसों, अड्डों और कार्यशालाओं की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद रोडवेज व रेलवे प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। रोडवेज की ओर से बसों, बस अड्डों और कार्यशालाओं में 18 बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन पड़ताल के लिए बुधवार को कैसरबाग बस अड्डे भी गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बसों में अग्निशमन यंत्रों, वायरिंग, बैटरी, इंजन, इमरजेंसी गेट, हथौड़ा, चालकों-परिचालकों के आग बुझाने के प्रशिक्षण की जांच हो रही है। कार्यशालाओं में डीजल टैंक, ई बस चार्जिंग, विद्युत पैनल, ज्वलनशील भंडारण, फायर टेंडर मार्ग, फायर वार्डन और बस अड्डों पर अग्निशमन यंत्रों, निकास मार्गों, फायर हाइड्रेंट, आपातकालीन नंबरों व मॉक ड्रिल होने की जांच चल चल रही है। कैसरबाग सहित अवध, चारबाग, आलमबाग टर्मिनलों पर आग से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने के लिए अफसरों को निर्देशित कर दिया गया है।

रेलवे भी पुख्ता कर रहा है सुरक्षा
उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन स्टेशनों, ट्रेनों में आग से बचाव के उपायों को पुख्ता कर रहा है। इसके तहत जांच की जा रही है कि कोई ज्वलनशील पदार्थ लेकर न सफर करे। अग्निशमन यंत्रों की पड़ताल भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें