रक्षाबंधन की पूर्वसंध्या पर लखनऊ में कई मिठाई की दुकानों पर छापे मारे गए और उनकी गुणवत्ता की जांच की गई। कई दुकानों पर गड़बड़ियां मिली तो कई जगह मानकों को दरकिनार कर खाद्य पदार्थों को रखा गया था।
भारत नगर के आशीष मिष्ठान्न भण्डार में हलवे में रंग अधिक होने के कारण इसे फिंकवा दिया गया तो सीआरपीएफ चौराहा स्थित श्रीबालाजी भोजनालय में चासनी में मरी हुई मक्खियां मिली और पांच किलो खराब दूध की मिठाई मिली।
इन दुकानों पर पड़ा छापा-
आशाीष मिष्ठान्न भण्डार, भारत नगर
लालजी स्वीट, भारत नगर
मधुबन स्वीट्स, भारत नगर
बाबूलाल स्वीट, ऐशबाग
श्रीबालाजी भोजनालय, सीआरपीएफ चौराहा, बिजनौर
राम आसरे टेढी पुलिया आलमबाग
रोहित चाट, स्नेह नगर, कानपुर रोड
प्रकाश स्वीट, समर विहार, मानक नगर
साई कृपा स्वीट्स एवं बेकर्स, चित्रगुप्त नगर
इसके अलावा ठाकुरगंज, चौक और चौपटिया में स्वीट हाउस पर छापे मारे गए।