फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजस्थान स्वीट्स के समोसे में निकला कीड़ा

Tue, 14 Jan 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के कचहरी रोड स्थित श्री राजस्थान स्वीट्स के समोसे में कीड़ा निकलने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने मौके पर पहुंचकर समोसा और घी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। मामले में संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


रविवार शाम एक युवक ने श्री राजस्थान स्वीट्स से समोसा खरीदा। समोसे को जैसे ही तोड़ा, उसमें कीड़ा निकल आया। दुकान पर युवक ने हंगामा किया। रात में ही सोशल मीडिया पर समोसे में कीड़ा होने का वीडियो वायरल होने लगा। इसमें दुकानदार बार-बार कह रहा है कि दूसरा समोसा ले लो। अब कीड़ा आ गया तो क्या करें।

एफएसडीए के अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आते ही टीम को श्री राजस्थान स्वीट्स में भेजकर समोसा और घी का नमूना भरवाया गया है। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। नमूने की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। मामले में प्रतिष्ठान के संचालक से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें