फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारंपरिक काम में नवाचार, चिकनकारी कारीगरी से खुल रहे रोजगार के द्वार

विज्ञापन
अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।
विज्ञापन
लखनऊ। अवध की पहचान चिकनकारी कारीगरी को रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान मिल रही है। राजधानी के युवा शिक्षा क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करने के साथ पारंपरिक काम में नवाचार की तलाश कर दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला व एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि एमएसएमई, वस्त्र एवं हथकरघा उद्योग के मंत्री राकेश सचान ने इन उद्यमियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी से शिक्षा की अलख जगा रहीं गरिमा
लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस के पास डिजिटल लाइब्रेरी चलाती हूं। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत पांच लाख रुपये के ऋण से छोटा सा स्टार्टअप शुरू करने में मदद मिली। आगे भी समाज के शैक्षिक विकास में निरंतर योगदान देती रहूंगी।

I- गरिमा पांडे, युवा उद्यमीI

चिकनकारी में स्टार्टअप, 25 अन्य को भी रोजगार से जोड़ा
डिजाइनिंग की पढ़ाई के बाद खुद का स्टार्टअप शुरू करने की ठानी। विभिन्न अवसरों की तलाश की और लखनऊ में अपना चिकनकारी व्यवसाय शुरू किया। यूनियन बैंक से पांच लाख रुपये का सीएम युवा ऋण प्राप्त हुआ। आज 25 लोगों को रोजगार दे रही हूं।
विज्ञापन


I- आयुषी शुक्ला, युवा उद्यमीI

18 साल से चिकनकारी निर्यातक के रूप में दे रहा हूं सेवा
जरी जरदोजी और चिकनकारी के निर्यातक में करीब 18 साल से कारोबार कर रहा हूं। कई देशों तक निर्यात करने के साथ-साथ देश के बड़े ब्रांड्स के साथ भी काम रहा हूं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तीन हजार से ज्यादा कारीगरों को रोजगार मिला है।

I- मोहम्मद जफर सिद्दीकी, उद्यमी।I

वोकल फॉर लोकल से बने आत्मनिर्भर
वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर स्टार्टअप की शुरुआत की। गुड मॉर्निंग ब्रांड से उच्च क्वालिटी के ब्रेड, नमकीन और रस्क बना रहे हैं। एक हजार से ज्यादा चैनल पार्टनर इसके जरिये आत्मनिर्भर बने हैं। समाज को अपने हिस्से से जितना बन सके, उतना योगदान देना चाहिए।

I- भीम अग्रवाल, उद्यमीI

हर्बल उत्पादों से ग्रामीण आजीविका को मिल रहा बढ़ावा
साल 1986 में पिता ने मेघदूत हर्बल कंपनी शुरू की थी। इससे प्राकृतिक और हर्बल उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा मिल रहा है। पिता की परंपरा और सामुदायिक मूल्यों पर आधारित एक विकासशील वेलनेस उद्यम पर काम कर रहा हूं। विरासत और नवाचार के मेल पर काम में तेजी आ रही है।

I- विमल शुक्ला, प्रबंध निदेशक मेधदूत हर्बलI

पारंपरिक काम आगे बढ़ाया, 15 को रोजगार से जोड़ा
कंप्यूटर में स्नातक की पढ़ाई के बाद कई क्षेत्र में काम के बारे में सोचा, लेकिन पारंपरिक काम को नए तरीके से शुरू करने पर नई पहचान मिली। अभी बीकेटी में एल्युमिनियम बर्तन का कारोबार है। पारंपरिक काम को आगे बढ़ाने के साथ ही 15 लोगों को रोजगार से जोड़ा है।

I- आनंदी अग्रवाल, चेयरपर्सन, आईआईए महिला विंगI

स्टार्टअप की तरफ ध्यान दें युवा
लखनऊ में ही बाक्स का कारोबार है। इस काम को साल 2014 से कर रहा हूं। काम को आगे बढ़ाने में सरकार का भी सहयोग मिला है। मुझे खुशी है कि इस काम से 25 लोगों को नौकरी मिली है। युवाओं को स्टार्टअप की तरफ भी ध्यान देना चाहिए।

I-विकास खन्ना, चेयरमैन, आईआईए लखनऊ चैप्टरI

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

अमर उजाला का एमएसएमई कॉन्क्लेव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें