फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस क्लब का ‘इनोवेशन हंट’ अभियान

Thu, 14 Aug 2014 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे कस्बों और गांवों में होने वाले इनोवेशन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की कवायद साइंस क्लब ने शुरू की है।
विज्ञापन


इसके लिए गांवों में साइंस क्लब की टीम जाकर इनावेशन या जुगाड़ से तैयार तकनीक तलाश रही है।

‘इनोवेशन हंट’ में मिली इस तकनीक को पेटेंट कराने से लेकर जरूरी आर्थिक मदद भी यूपी विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद (यूपीसीएसटी) से दिलाई जाएगी।

जिला साइंस क्लब के सचिव राजकंवल श्रीवास्तव ने बताया कि इनोवेशन करने वाले लोगों में छिपे हुनर को सामने लाने की कोशिश है।

तकनीक के  सामने आने के बाद यूपीसीएसटी के इनोवेशन हब में रजिस्टर कराया जाएगा। इसके बाद पेटेंट मिलने और राष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए नामित कराने की योजना है।

जकंवल श्रीवास्तव का कहना है कि विज्ञान नेटवर्क में गांव के ही 11 लोगों की टीम को तैयार किया जाएगा। इस टीम में कक्षा6-12वीं कक्षा तक के एक बच्चे के अलावा सोशल वर्कर, युवक-युवती, किसान, विज्ञान शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के सदस्यों को ग्रामप्रधान नामित करेगा। इसके लिए ग्रामप्रधानों की एक बैठक ब्लॉकवार की जा रही है। मंगलवार को माल व मलिहाबाद में बैठक रही।

बुधवार को ग्रामप्रधानों को बख्शी का तालाब में प्रशिक्षित किया गया। अब बृहस्पतिवार को काकोरी और सरोजनीनगर में बैठक बुलाई गई है। हमारी कोशिश है कि ग्रामीण स्तर तक विज्ञान का फायदा पहुंचाया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें