कबाड़ से बना वैक्यूम क्लीनर हो या हवा से चलने वाली बाइक। ऐसे तमाम इनोवेशन सोमवार को साइंस सिटी अलीगंज में देखने को मिले। तीन दिवसीय इनोवेशन फेस्टिवल में ऐसे अनूठे आविष्कारों को प्रदर्शनी में रखा गया है।
प्रदर्शनी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगी। फेस्टिवल का उद्घाटन एलयू के पीवीसी प्रो. यूएन द्विवेदी ने किया। करीब 50 इनोवेशन प्रदर्शित किए गए हैं।
एलयू के भौतिक विभाग के प्रो. एमएम वर्मा ने प्रो. द्विवेदी के साथ एयर-ओ-बाइक, यूनिवर्सल ब्रिक्स, आदमी के बाल से बनी खाद, मैनुअल वाशिंग मशीन, एयर स्क्रबर, ब्लाइंड स्टिक, जूतों से मोबाइल चार्ज करने वाला चार्जर, सोलर ऊर्जा से चलने वाली साइकिल आदि की सराहना की।