फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इनोवेशन सेंटर सिखाएंगे व्यावसायिक कौशल

Wed, 06 Nov 2024 05:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के आईटीआई संस्थानों में इनोवेशन सेंटर खुलेंगे। यहां रोजगार, स्टार्टअप के साथ ही व्यावसायिक कौशल की शिक्षा मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, कार्यशाला, नवीनतम तकनीक और नवाचार विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन



उच्च शिक्षण संस्थानों की तरह अब आईटीआई संस्थानों को भी नवाचार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक संस्थान में इनोवेशन सेंटर की शुरुआत होगी। यहां विद्यार्थियों को अपने विचारों को नया रूप देने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को नई तकनीकों को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा काउंसलर के माध्यम से रोजगारपरक शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।


चारबाग आईटीआई के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि संस्थानों में इनोवेशन सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। इस तरह की शुरुआत से विद्यार्थियों को सीधे तौर पर रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि यहां व्यावसायिक कौशल सीखने, रचनात्मकता व नए व्यवसाय को शुरू करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें