फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो मलद्वार की दुर्लभ बीमारी से मासूम को दिलाई निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुर्लभ बीमारी का दंश झेल रही बच्ची को केजीएमयू के डॉक्टरों ने राहत दिलाई है। आठ वर्षीय मासूम के जन्म से दो मलद्वार थे। सामान्य मलद्वार के अलावा बच्चेदानी के रास्ते के नीचे बने अतिरिक्त छेद से भी मल निकल रहा था। कई जगह इलाज कराने पर भी राहत न मिली तो परिजन उसे लेकर केजीएमयू पहुंचे। यहां पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बीमारी से निजात दिलवाई।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर निवासी दिव्या को पिता ओम नारायण पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में लेकर पहुंचे। डॉ. आनंद पांडेय ने बताया कि इस बीमारी को कोलोनिक डुप्लीकेशन यानी बड़ी आंत का दोहरा होना कहते हैं। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेडी रावत ने बताया कि सीटी स्कैन में लगभग पूरी बड़ी आंत दोहरी दिखाई दी। एक आंत सामान्य स्थान पर खुल रही थी, जबकि दूसरी का रास्ता बच्चेदानी के नीचे अतिरिक्त छेद के रूप में खुल रहा था।

50 हजार में एक को होती है बीमारी
डॉक्टरों की टीम ने करीब तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर अतिरिक्त बड़ी आंत को सामान्य आंत से अलग कर दोनों को जोड़कर एक रास्ता बना दिया। ऑपरेशन के बाद अतिरिक्त छेद से मल निकलना बंद हो गया है। डॉ. जेडी रावत ने बताया कि करीब 50 हजार में से एक मरीज में यह बीमारी होती है।
विज्ञापन


ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम
डॉ. जेडी रावत की देखरेख में डॉ. आनंद पांडेय, डॉ. राहुल राय, डॉ. कृति और डॉ. शोभा ने ऑपरेशन किया। एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व डॉ. सतीश वर्मा ने किया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मदद के लिए सीएम-पीएम फंड से सर्जरी का खर्च उठाने में सहयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें