फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: सिविल अस्पताल में घायलों को नहीं मिला इलाज, डॉक्टरों ने बैरंग वापस लौटाया

Sat, 04 Nov 2023 05:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, मोहनलालगंज

सार

मारपीट में घायल हुए दो लोगों का सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज करने से इनकार कर दिया। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है।
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के सिविल अस्पताल में तड़प रहे घायलों का इलाज नहीं किया गया। घायलों के साथ गई पुलिस ने सारे प्रपत्र दिखाए लेकिन डॉक्टरों ने खामियां बताकर वापस कर दिया। घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मोहनलालगंज के इमलिहाखेडा गांव में मंदिर परिसर में जुआ खेलने से मना करने पर जुआरियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहित व रघुबीर पर लाठी व ईंट से हमला कर सर फोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था जहां से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

दोनों घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां मौजू्द डाक्टरों ने कागजात पूरे न होने की बात कहकर घायलों को बिना इलाज के वापस कर दिया। शनिवार को दोनों घायल पुलिस के साथ कागजात लेकर पहुंचे लेकिन मौजू्द डाक्टर ने पुलिस की न सुनी और घायलों को भर्ती कर इलाज करने के बजाय बैरंग वापस कर दिया। घायलों के परिजन अभय रावत ने पूरे मामले की मुख्यमंत्री योगी से शिकायत कर इलाज न करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें