लखनऊ में 11 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मारे गए आंतकवादी के पास मिले अहम सुराग के बाद जिला व एटीएस ने मजार व उसके आस पास के दुकानों व होटलों पर लोगों की तलाशी ली और पूछतांछ की।
विज्ञापन
2 of 4
आतंकी
हालांकि पुलिस विभाग इसे रूटीन चेकिंग की बात कह रहा है। जबकि पुलिस सूत्रों की मानें तो लखनऊ में मारे गए आंतकी के पास से बरामद लैपटॉप् व अन्य आवश्यक साक्ष्यों से देवा में ठहरने और यहां पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन
3 of 4
आतंकी
जानकारी के मुताबिक 30 मार्च को लखनऊ के पास किसी जिले में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश थी।
इंटीलेजेशन इनपुट मिलने के बाद हाजी वारिस अली शाह की दरगाह का घेराव कर एनआईए व एटीएस की टीम जांच मे जुटी है। बताया जाता है कि 27 मार्च को देवा में बड़ी वारदात की तैयारी थी।