फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का पूरा ब्यौरा होगा ऑनलाइन

Sun, 18 Jan 2015 01:02 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों के शिक्षकों का सभी ब्यौरा ऑनलाइन किया जाएगा। इसमें शिक्षकों का नाम, उनके स्कूल का नाम, नियुक्ति की तारीख, उनके विषयों के ब्यौरे के साथ नियुक्तिकर्ता का नाम भी होगा।
विज्ञापन


इसके आधार पर ही शिक्षकों का परिचय पत्र बनाया जाएगा और बोर्ड परीक्षाओं में उनकी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को ऑनलाइन फीडिंग की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार चाहती है कि राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों के शिक्षकों तथा कर्मचारियों का सभी ब्यौरा ऑनलाइन कर दिया जाए।

इसके लिए प्रत्येक स्कूल के प्रधानाचार्य को आईडी और पासवर्ड दिया गया है। इसके आधार पर वे शिक्षकों व कर्मचारियों की जानकारी ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके बावजूद सभी स्कूलों ने इसे ऑनलाइन नहीं किया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक चाहते हैं कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का ब्यौरा ऑनलाइन कर दिया जाए जिससे बोर्ड परीक्षा में किसी तरह की धांधली की आशंका न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्यों को 25 जनवरी तक पूरा ब्यौरा ऑनलाइन करने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें